सीजेपी ने विजेता दहिया को असंवेदनशील व्यवहार के कारण प्रवक्ता पद से हटाया

सीजेपी ने असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में दिखे बर्गर खाते

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके असंवेदनशील व्यवहार के कारण इस पद से हटा दिया है।

सीजेपी ने मंगलवार को एक्स पर कहा, “हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उनके वीडियो तब सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रहे थे।

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब ये खबर भी पढ़े : शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है यह समझदारी की पूरी कमी को दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल्यों तथा सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है। इसके जबाव में हम विजेता दहिया को 'सीजेपी' के प्रवक्ता के पद से हटा रहे हैं और उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं।"

 

उल्लेखनीय है कि विजेता दहिया का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें वो उस दौरान बर्गर खाते नजर आ रहे हैं जब अपने भविष्य को संवारने ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान युवा छात्र सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश