बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मौजूदा पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता और पश्चिम मिदनापुर की मेदिनीपुर सीट से पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा शामिल हैं। दोनों पर जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पुलिस ने शनिवार को वार्ड-101 के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को पटुली थाने की पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया। थाने पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए। दासगुप्ता पहले भाजपा में थे, लेकिन 2010 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2021 में दोबारा पार्षद बनने के बाद उन्हें केएमसी में टीएमसी पार्षदों का चीफ व्हिप बनाया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

उन पर 2021 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकतार्ओं के घरों में तोड़फोड़ कराने और मकान निर्माण की अनुमति दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं, पश्चिम मिदनापुर के पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को शनिवार रात खड़गपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

बंगाल में आंधी-बारिश का असर, कई जिलों में बदला मौसम, बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : बंगाल में आंधी-बारिश का असर, कई जिलों में बदला मौसम, बारिश की संभावना

पुलिस के अनुसार, वह 4 मई से फरार थे और उनके खिलाफ जमीन कब्जाने, जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने बताया कि हाजरा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उन्हें जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

लक्ष्मी भंडार योजना में तीस लाख फर्जी खातों का दावा, एसआईटी जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : लक्ष्मी भंडार योजना में तीस लाख फर्जी खातों का दावा, एसआईटी जांच शुरू

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति