यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। 07 जुन 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायातअतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत मालवीय चौक से अंसारी रोड से घास मंडी से नोवेल्टी चौक से शिव चौक से भगत सिंह रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 191 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपील
- यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
- तीन सवारी न बैठाएं।
- वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।
- निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
