अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। मदद के लिए कंपनी को फोन किया गया तो जिम्मेदारों ने कहा कि कल आएंगे। आज संडे की छुट्टी है। युवक फ्लैट ए-602 का आवंटी है। पीड़ित के अनुसार, लिफ्ट अटकी थी लेकिन न अलार्म बजा और न ही कोई गार्ड आया।

फ्लैट ए-602 में रहने वाले रणविजय सिंह रविवार सुबह अपने डॉगी को घुमाकर लौट रहे थे। ग्राउंड फ्लोर से छठी मंजिल पर जाने के दौरान लिफ्ट दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच फंस गई। रणविजय ने बताया कि लिफ्ट रुकने के बाद उन्होंने इमरजेंसी अलार्म बजाने की कोशिश की, लेकिन अलार्म काम नहीं किया। उस समय फ्लोर में कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था। मदद नहीं मिलने पर उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा पीटना शुरू किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अंदर से आवाज सुनी। तब तक 20 मिनट बीत चुके थे। उसने घरवालों और अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।

प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में भारी बारिश के बीच चेतावनी, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

कुछ देर बाद दो सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट खोलने का प्रयास शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का एक दरवाजा खोला जा सका और रणविजय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रणविजय ने बताया कि हर महीने एक हजार रुपए का मेंटेनेंस आरडब्ल्यूए वसूल करता है। उसके बाद भी लिफ्ट जैसे जरूरी सुविधा का मेंटेनेंस नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ वसूली की जा रही है। 

घटना के बाद जब लिफ्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी को सूचना दी गई तो कंपनी की ओर से जवाब मिला कि रविवार होने के कारण कर्मचारी नहीं आ सकेंगे। कंपनी ने सोमवार को आकर जांच करने की बात कही। घटना के बाद अपार्टमेंट के निवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि लिफ्ट का अलार्म काम नहीं कर रहा था और आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों ने लिफ्ट की नियमित जांच और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, घर में चलाया तलाशी अभियान

पश्चिम बर्दवान।  पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन गेट...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, घर में चलाया तलाशी अभियान

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और सक्रिय मानसूनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से पूरे पश्चिम बंगाल में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा