बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन मीटिंग, बिजली चालू करने का दिया अल्टीमेटम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। बीते 25 मई के देर रात्रि में आए चक्रवात तथा पुनः 26 मई के रात्रि में आई तेज बारिश और आंधी में बाधित हुए बिजली आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, भागलपुर के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त भागलपुर नगर निगम, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में उन्होंने बारी-बारी से भागलपुर कहलगांव एवं नवगछिया के कार्यपालक अभियंता विद्युत से बिजली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि अलीगंज फीडर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

सबौर के लोदीपुर में भी तीन पोल और गाड़ना बाकी है, नाथनगर क्षेत्र में बिजली के तार पर ताड़ के पेड़ गिर गया है, जिसे रिस्टोर किया जा रहा है। नवगछिया के शहरी क्षेत्र में बिजली चालू है। गोपालपुर के कुछ इलाके तथा बिहपुर और खरीक में फीडर में तथा बिजली के पोल की समस्या है।

मुंगेर और कटिहार से भी टीम आ रही है। मिरजान हाट में भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। बीजीपी वन फिडर का कंडक्टर गिर गया है, जो 2 घंटे में ठीक हो जाएगा।

बैठक में बताया गया कि बीते देर रात्रि तक कई जगह बिजली रिस्टोर का काम पूरा कर दिया गया था। लेकिन पुनः रात्रि में तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। संबंधित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

डीएम ने अल्टीमेटम देते हुए 4 घंटे के अंदर संपूर्ण भागलपुर में बिजली आपूर्ति सुचारु कर देने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर टीम बढ़ानी पड़े तो समीप के जिले से टीम मंगवाया जाए। लेकिन किसी भी हाल में दिन के 1.00 बजे तक सभी इलाकों में बिजली आ जानी चाहिए।

डीएम से वार्ता होने के उपरांत विद्युत विभाग के एम डी स्वयं अभियंताओं की टीम के साथ पटना से भागलपुर हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं।

भागलपुर में मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज

वे डेढ़ घंटे में भागलपुर पहुंच जाएंगे और यहां तब तक रहेंगे जब तक पूरे भागलपुर में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो जाती है। तत्काल संबंधित क्षेत्र में लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम और पीएचईडी को दिए गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"