पीएम ने 'मन की बात' में की सीतामढ़ी की 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल की तारीफ़, सीएम ने जताया आभार

- बिहार में सीतामढ़ी कचरे की रिसाइकलिंग बेंच बनी वेस्ट टू वेल्थ की मिसाल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के जक्कनपुर स्थित भगवान उत्सव हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण के लाइव प्रसारण में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के सीतामढ़ी जिले की प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पहल की सराहना किए जाने को राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।

दरअसल, आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतामढ़ी में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से तैयार की जा रही सिटिंग बेंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे से बनी यह बेंच न केवल मजबूत, टिकाऊ और आरामदायक है, बल्कि पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल भी है। यह पहल दर्शाती है कि ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने इसे ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा का शानदार उदाहरण बताया।

 कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग ये खबर भी पढ़े :  कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों की विशिष्टताओं, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाकर देशवासियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख किया जाना पूरे राज्य के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना कर बिहार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि बिहार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को और अधिक बढ़ावा देगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों, लोक परंपराओं और नवाचारों के माध्यम से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा इन विशेषताओं और राज्य के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिए जाने से प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बिहार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार