सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन सैदव तत्पर: राजभर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रघुवीर राजपूत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम हज एवं वक्फ विभाग ओम प्रकाश राजभर  ने आज सर्किट हाउस, कन्नौज में पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालयों में जन सुविधा केंद्रों की स्थापना, ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायत उत्सव भवन, मॉडल शौचालय, पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम तथा उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के विवरण अपलोड किए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया।

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान ये खबर भी पढ़े : प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

वहीं जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। 

सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली कोई भी परियोजना अथवा योजना लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।

सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें ये खबर भी पढ़े : सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण को महत्वपूर्ण बताते  हुए कहा कि उम्मीद पोर्टल पर सभी वक्फ संपत्तियों का विवरण सही, अद्यतन एवं पारदर्शी रूप से दर्ज किया जाए, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खंड, तहसील एवं जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला...
उत्तर प्रदेश 
नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। मदद के लिए कंपनी को फोन किया...
उत्तर प्रदेश 
अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें...
पश्चिम बंगाल 