सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
नीरज अवस्थी
सीतापुर। सीतापुर के मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित मिश्र का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर से जिले के पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रोहित मिश्र अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सशक्त लेखनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी खबरों और लेखों के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई थी। बीमारी के चलते पिछले कुछ समय से उनकी सक्रियता कम हो गई थी, लेकिन पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण हमेशा बना रहा।
ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड सुधार के निर्देश, उम्मीद पोर्टल पर त्रुटियां 08 जून तक ठीक करने का आदेशउनके निधन को पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। साथी पत्रकारों, मित्रों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ये खबर भी पढ़े : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, हरित विकास का दिया संदेशशोक व्यक्त करते हुए पत्रकार साथियों ने कहा कि रोहित मिश्र का सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कियाईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🏻🕯️
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
