वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट मिला सम्मान

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट सम्मान मिला है। यह सम्मान पीएम सूर्य घर योजना में अच्छा कार्य करने के चलते मिला है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए कार्यक्रम में दो दिन पूर्व ही यूपी ने सम्मान प्राप्त किया है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई है और इस योजना को और भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों की तरफ से दिए गए सुझाव को बिंदुवार नोट किया गया है और आगे इस पर निर्णय लेकर कार्य किया जाएगा।

मंत्री ने आगे कहा कि पर्यावरण दिवस के रूप में हमने कल का दिन एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम कर मनाया है। पीएम सूर्य घर योजना भी पर्यावरण की दृष्टि से बहुत उपयोगी योजना है, इसीलिए आज अधिकारियों के साथ यहां बैठक की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का जो संदेश दिया है उसमें यह योजना भी है। इस कारण वाराणसी में इस बैठक को रखा गया। मौका मिलने पर आगे भी समीक्षा बैठक यहां रखी जा सकती है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया से कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज...
छत्तीसगढ़ 
मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

उत्तर प्रदेश

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी