रायबरेली : जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की जिला कारागार में निरुद्ध हत्या के मामले में सज़ायाफ़्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल से जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के धरौरा गांव निवासी सुग्गन हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मंगलवार की देर रात करीब सुग्गन की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। जेल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से इमरजेंसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएम द्वारा जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य की समीक्षा की गयी ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य की समीक्षा की गयी

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार शुरुआती जांच में मौत का संभावित कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुग्गन के खिलाफ वर्ष 2011 में रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने 28 जनवरी 2025 को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था, जिसके बाद से वह रायबरेली जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के अनुसार कैदी की हार्ट अटैक से मौत हुई है, नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से अनुच्छेद 370 हटाना विकास को गति देना: मोदी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अनुच्छेद 370 की रुकावट हटने की आज 7वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से अनुच्छेद 370 हटाना विकास को गति देना: मोदी

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मऊ में मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन

राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत मोबाइल कोर्ट का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मऊ में मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य की कुल आय 3,50,027 करोड़, राजस्व घाटा 55,775 करोड़ जबकि राज्य पर कुल कर्ज 10,98,765...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद, सुहागनगरी के जिला अस्पताल की भूमि पर   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम से बनवाया गया अटल पार्क प्रवेश...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मऊ में मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन

राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत मोबाइल कोर्ट का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मऊ में मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद, सुहागनगरी के जिला अस्पताल की भूमि पर   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम से बनवाया गया अटल पार्क प्रवेश...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत