मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास हुआ। चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार हरदोई के रेलवेगंज निवासी अब्दुल बासित अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार यूपी 30 एजे 0786 से लखनऊ से हरदोई जा रहे थे। दोपहर करीब 1:10 बजे मुजासा के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मलिहाबाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
