आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

दोषी पर कार्रवाई की मांग, मोहनलालगंज पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के कई दिन बाद भी आरोपी के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है।

शिकायत के अनुसार, मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बीते मंगलवार की सुबह अपने पिता के साथ विद्यालय जाने के लिए निकली थी। पिता ने अपने परिचित एक युवक को उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि युवक छात्रा को निर्धारित स्थान पर ले जाने के बजाय डेहवा क्षेत्र की ओर सुनसान रास्ते पर ले गया।पीड़िता का आरोप है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें कीं।

863 कोटेदारों को मिलेगा बढ़ा हुआ लाभांश, 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल ये खबर भी पढ़े : 863 कोटेदारों को मिलेगा बढ़ा हुआ लाभांश, 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल

विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा के अनुसार, उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी उसे मुख्य सड़क पर छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसी दिन शाम को उसने मोहनलालगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस द्वारा मामले को संबंधित चौकी क्षेत्र में भेज दिया गया, लेकिन कई दिनों तक पूछताछ के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। और आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उसने यह भी कहा है कि लगातार पूछताछ और कार्रवाई न होने से वह मानसिक तनाव का सामना कर रही है।

पीड़िता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि मोहनलालगंज पुलिस उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं करती है, तो वह पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री तथा अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएगी। उसका कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में महिला सुरक्षा और उत्पीड़न के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने का अनुरोध किया है।इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा