पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को पांडु नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुर्वा भवन निवासी धीरेन्द्र पाल का 8 वर्षीय विष्णु और सुदेश का पुत्र अंश रविवार सुबह अपने चाचा धर्मेंद्र पाल के साथ भेड़ चराने गए थे। घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर पांडु नदी के किनारे पहुंचने के बाद दोनों बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर गए। काफी देर तक बच्चों के वापस न लौटने पर धर्मेंद्र पाल ने करीब 11 बजे परिजनों को फोन कर जानकारी ली। 

जब पता चला कि दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे हैं तो अनहोनी की आशंका के चलते परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान धर्मेंद्र पाल ने नदी के एक गहरे गड्ढे में छलांग लगाकर बच्चों की तलाश की। इसी दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। परिजन उन्हें तत्काल बेला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज कन्नौज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात ये खबर भी पढ़े : 25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक अंश अपनी तीन बहनों अंशिका (12), शालिनी (10) और पूजा (5) का इकलौता भाई था। वहीं विष्णु के पिता धीरेन्द्र पाल रोजी-रोटी के लिए मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही वापस काम पर गए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, विष्णु और अंश हमउम्र होने के साथ-साथ घनिष्ठ मित्र भी थे। एक साथ दोनों मासूमों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। आप अपने काम को तेजी से पूरा करने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी