शहजाद अली हत्याकांड: घटना में संलिप्त दो अन्य नामजद अभियुक्त गिरफ्तार....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने आज बताया कि कांड के अग्रेतर अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त दो अन्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 30 मई 2026 को शिवराजपुर गांव निवासी शहजाद अली की हत्या की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी लगाया गया तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद बड़हरिया थाना कांड संख्या 230/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि हत्याकांड के त्वरित उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

एसपी ने बताया कि अब गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में छठु मांझी तथा मंटू मांझी शामिल हैं। दोनों शिवराजपुर गांव के निवासी हैं और घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है।

पुरन कुमार झा ने कहा कि इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

सम्राट सरकार की अच्छी पहल, नीट परिक्षार्थियों के लिए सभी सरकारी बसों में मिलेगी निःशुल्क सुविधा ये खबर भी पढ़े : सम्राट सरकार की अच्छी पहल, नीट परिक्षार्थियों के लिए सभी सरकारी बसों में मिलेगी निःशुल्क सुविधा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को पांडु नदी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो के साथ...
राष्ट्रीय 