पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिहार: बिहार के पटना में पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही पुलिस टीम KGS कोचिंग पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक छात्र वहां जमा हो गए. प्रशासन ने रातभर कैंपस पर दबाव बनाए रखा, क्योंकि उनका मकसद फैजल खान को गिरफ्त में लेना था.

पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. ऐसे में रातभर इलाके में हलचल बनी रही. खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की वजह से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा.

राघोपुर में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई समेत दो घायल ये खबर भी पढ़े : राघोपुर में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई समेत दो घायल

फिलहाल, पुलिस की ओर से पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है असल में, यह मामला सिर्फ रातभर के हंगामे का नहीं है. इसके पीछे पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही टकराव की कहानी जुड़ी है.

जिले में तेज आंधी और तूफान ने फिर मचाई तबाही, फसल पौधों को नुकसान ये खबर भी पढ़े : जिले में तेज आंधी और तूफान ने फिर मचाई तबाही, फसल पौधों को नुकसान

खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के बीच विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है. एक वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

डीएम ने पंचायत सचिवों को किया निलंबित, सरकारी योजनाओं और जनगणना कार्य बाधित का आरोप ये खबर भी पढ़े : डीएम ने पंचायत सचिवों को किया निलंबित, सरकारी योजनाओं और जनगणना कार्य बाधित का आरोप

पूरे मामले में नया मोड़ तब देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में खान सर का एक सुरक्षाकर्मी गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है.

फुटेज मिलते ही पुलिस ने फौरन KGS पहुंचकर जांच की और उनके दो गार्डों को हिरासत में ले लिया. दोनों के ही हथियार फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजे गए हैं.

शुरुआत में इस फायरिंग के मामले में विरोधी ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी हुई थी. लेकिन इस नए वीडियो ने केस की पूरी दिशा बदल दी, जिससे अब पुलिस की सीधी नजर खुद खान सर पर टिक गई है.

इस टकराव की शुरुआत 27 मई को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद हुई. रिजल्ट आने के बाद दोनों कोचिंग संस्थानों ने सबसे ज्यादा छात्रों के चयन का दावा किया. दोनों तरफ से सम्मान समारोह हुए और शहरभर में पोस्टर-बैनर लगाए गए.

आरोप है कि इसी दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर चिपका दिया था, जिसके बाद यह विवाद लगातार बढ़ता चला गया. नौबत यहां तक आ गई कि 2-3 जून की रात दोनों गुटों के बीच जमकर तोड़फोड़, पथराव व फायरिंग हुई. 

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जंतर मंतर पर धरने की मंजूरी, जुटने लगे लोग

नई दिल्ली। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुँच गए हैं. सीजेपी की जंतर मंतर पर...
राष्ट्रीय 
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जंतर मंतर पर धरने की मंजूरी, जुटने लगे लोग

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

रायपुर।खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव शनिवार तड़के खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

रायपुर /अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में पिछले एक सप्ताह के भीतर 4 गांवों में 5 लोगों की...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

अमेजन स्टोर में भड़की आग ने ली दो जानें, स्टोर का सामान जलकर राख

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक अमेजन स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत...
उत्तराखंड 
अमेजन स्टोर में भड़की आग ने ली दो जानें, स्टोर का सामान जलकर राख

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई...
राष्ट्रीय  पंजाब 
फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल