बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब मुद्दों पर जत्थेदार ने सरकार से उठाई सख्त मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी के अवसर पर सिख कौम के नाम जारी संदेश में कहा है कि पंथ हमेशा से चढ़दीकला में था और चढ़दीकला में रहेगा।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के अवसर पर दरबार साहिब स्थित अकाल तख्त साहिब में तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ के भोग शनिवार की सुबह डाले गए। ऑपरेशन ब्लू स्टार से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारी संख्या में सिख श्रद्धालु, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि आज सुबह से ही यहां पहुंचे हुए थे।

अरदास के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज ने कहा कि सिख अच्छा खाएं, अच्छा पहने लेकिन अगर उनका सम्मान नहीं तो वह हराम के बराबर है।

उन्होंने कहा कि 6 जून 1984 को हुए घल्लूघारा के दौरान हमलावर हमारे देश के ही थे। सिख योद्धाओं ने उनका डटकर मुकाबला किया और शहादत दी।

पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत ये खबर भी पढ़े : पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत

अकाल तख्त जत्थेदार ने हिमाचल में हो रही घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में समूचे देश के विभिन्न राज्यों के लिए स्थाई रूप से रह रहे हैं लेकिन सिख श्रद्धालु अगर दो दिन के लिए हिमाचल में जाते हैं तो उन पर हमले होते हैं। उनकी पहचान को चुनौती दी जाती है।

उन्होंने बंदी सिंघों की रिहाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बलवंत सिंह राजोआणा के संबंध में वर्ष 2019 में फैसला आने के बाद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जगतार सिंह हवारा को उसकी मां से नहीं मिलने दिया जा रहा है।

ऑफिस बना कत्लगाह! 35 सेकेंड में युवती पर ताबड़तोड़ हमला, सहकर्मी ने चाकू से उतारा मौत के घाट ये खबर भी पढ़े : ऑफिस बना कत्लगाह! 35 सेकेंड में युवती पर ताबड़तोड़ हमला, सहकर्मी ने चाकू से उतारा मौत के घाट

जत्थेदार ने बंदी सिंघों की रिहाई का समर्थन करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर समूची सिख कौम को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जो चुनौतियां वर्ष 1984 में सिखों के सामने थी वही चुनौतियां आज भी सिखों के सामने हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

पंजाब होमलैंड, विदेशों से बच्चों को जरूर लाएं
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने समूचे विश्व में बसे सिखों से अपील की कि पंजाब सिखों का होमलैंड है।

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा ये खबर भी पढ़े : नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

वह विश्व के किसी भी कोने में क्यों न रहें लेकिन साल में एक बार अपने बच्चों को दरबार साहिब जरूर लेकर आएं, ताकि विदेशों में जन्म के बावजूद उन्हें अपनी जड़ों का पता लगे। जत्थेदार ने विदेशों में बसे सिखों से अपील की कि वह पंजाब में अपनी जमीनों को न बेचें। पंजाब के साथ जुड़़े रहें।

काले कानून थोप रही सरकार
गडग़ज ने पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए बेअदबी कानून को खारिज करते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के सत्कार के नाम पर गुरु ग्रंथ व गुरु पंथ को कानून के दायरे में लाने की साजिश रची जा रही है।

गुरु धामों को सरकारी कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। मांग बेअदबी के दोषियों के विरूद्ध कानून बनाने की थी लेकिन सरकार ने सिखों के विरूद्ध ही कानून बना दिया है।

अकाल तख्त से प्लास्टिक व सफाई की अपील
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज ने कहा कि देश के कई शहरों में प्लास्टिक बैन है लेकिन अमृतसर में इसका खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर का 450 वां स्थापना दिवस आ रहा है।

इसे सभी जत्थेबंदियों को मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि अमृतसर को सुंदर शहर बनाया जाए। यहां सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए तो यह पंथ का सम्मान होगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

चंडीगढ़ । पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो...
पंजाब 
नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का एक और मामला पकड़ा है। इस...
हिमाचल 
सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मजदूरों से भरी एक बस आगे चल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज