ऑफिस बना कत्लगाह! 35 सेकेंड में युवती पर ताबड़तोड़ हमला, सहकर्मी ने चाकू से उतारा मौत के घाट

सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया

मोहाली । पंजाब के मोहाली में एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में हुई सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। फेज-11 स्थित कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है, जो पटियाला की रहने वाली थी। वहीं आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी भी पटियाला का निवासी है। दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से एक ही कंपनी में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले अच्छे संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा था, जबकि वह उससे दूरी बनाए हुए थी।

पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत ये खबर भी पढ़े : पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत

पुलिस के अनुसार घटना वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। उस समय डिंपल अपने केबिन में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया और कार्यालय में इधर-उधर भागी, लेकिन आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा। कर्मचारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उन्हें भी धमकाकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

एक्स पार्टनर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट.... ये खबर भी पढ़े : एक्स पार्टनर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट....

कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज के अनुसार कुछ ही सेकंड के भीतर आरोपी ने युवती पर कई बार हमला किया। जब उसे लगा कि डिंपल की मौत हो चुकी है, तब उसने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया।घटना के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद डिंपल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को पटियाला ले गया। वहीं मृतका के परिजनों ने किसी भी प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि डिंपल परिवार के साथ हर बात साझा करती थी और उसने कभी ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया था। हालांकि वह कुछ समय से नौकरी छोड़ने की इच्छा जरूर जता रही थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।यह घटना एक बार फिर कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अस्वीकृति को स्वीकार न कर पाने की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी और बिहार विधान...
राष्ट्रीय  बिहार 
सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

बिहार: बिहार के पटना में पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही...
बिहार 
पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

ताजिकिस्तान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली हार

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को शुक्रवार रात तुर्सुनज़ोडा के टालको एरिना में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में...
खेल 
ताजिकिस्तान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली हार

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ ने पशुपालन विभाग में मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग