ताजिकिस्तान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मिली हार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को शुक्रवार रात तुर्सुनज़ोडा के टालको एरिना में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में ताजिकिस्तान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत लगातार तीसरा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच गंवा बैठा।

मुकाबले की शुरुआत से ही ताजिकिस्तान ने आक्रामक खेल दिखाया और नौवें मिनट में शरीद्दीन बोबोएव ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम पहले हाफ में ताजिकिस्तान की संगठित रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी और मध्यांतर तक 0-1 से पीछे रही।

दूसरे हाफ में भारत ने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन ताजिकिस्तान ने खेल पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। 61वें मिनट में मेखरुबोन करीमोव ने गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। इसके छह मिनट बाद एहसन पंजशानबे ने तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

भारत की ओर से मुकाबले के 88वें मिनट में फरुख चौधरी ने शानदार गोल कर अंतर कम किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और टीम हार से नहीं बच सकी।

भारतीय टीम इस मुकाबले से पहले लंदन में आयोजित यूनिटी कप में भी दो हार झेल चुकी थी, जहां उसे जमैका से 0-2 और जिम्बाब्वे से 0-1 से पराजय मिली थी।

यह मुकाबला भारत की आगामी महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों का हिस्सा था। मुख्य कोच खालिद जमील ने इस मैच का उपयोग टीम संयोजन परखने और खिलाड़ियों को मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अनुभव देने के लिए किया। भारत अब ताजिकिस्तान के खिलाफ दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबला 9 जून को खेलेगा।

आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ रेस से बाहर ये खबर भी पढ़े : आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ रेस से बाहर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

रायपुर।खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव शनिवार तड़के खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

रायपुर /अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में पिछले एक सप्ताह के भीतर 4 गांवों में 5 लोगों की...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

अमेजन स्टोर में भड़की आग ने ली दो जानें, स्टोर का सामान जलकर राख

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक अमेजन स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत...
उत्तराखंड 
अमेजन स्टोर में भड़की आग ने ली दो जानें, स्टोर का सामान जलकर राख

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई...
राष्ट्रीय  पंजाब 
फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब मुद्दों पर जत्थेदार ने सरकार से उठाई सख्त मांग

चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी के अवसर पर...
राष्ट्रीय  पंजाब 
बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब मुद्दों पर जत्थेदार ने सरकार से उठाई सख्त मांग

उत्तर प्रदेश

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल