फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने पारिवारिक सदस्य की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग जंगा वाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का एक परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग पिकअप में सवार थे।

पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत ये खबर भी पढ़े : पंजाब के निकाय चुनाव में आआपा को बढ़त, अकाली दल भी मजबूत

जब वाहन गांव हुसैनशाह के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्राले के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग उछलकर ट्राले का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे।

एक्स पार्टनर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट.... ये खबर भी पढ़े : एक्स पार्टनर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट....

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिकअप में मौजूद अंशप्रीत ने बताया कि सुबह 3:30 बजे वह घर से अस्थियां लेकर करीब 30 लोग रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद वह जैसे ही जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ के बीच में खड़े ट्राले से अचानक उनकी पिक अप गाड़ी की टक्कर हो गई।

सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा ये खबर भी पढ़े : नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

चंडीगढ़ । पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो...
पंजाब 
नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का एक और मामला पकड़ा है। इस...
हिमाचल 
सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मजदूरों से भरी एक बस आगे चल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज