सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जंतर मंतर पर धरने की मंजूरी, जुटने लगे लोग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुँच गए हैं. सीजेपी की जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना है. उन्होंने सीजेपी के समर्थकों से कहा है कि 'आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.'

कॉकरोच इज़ बैक' एक्स हैंडल ने लिखा है, "दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मंज़ूरी दे दी है. अब हम सीधे जंतर मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं है."

भारत खरीदेगा 114 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा ये खबर भी पढ़े : भारत खरीदेगा 114 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा

इसने आगे लिखा, "कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं." इससे पहले अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, "लैंड कर चुका हूं. जल्द ही आप सब से जंतर मंतर पर मिलने का इंतज़ार है. किताब और हमारा तिरंगा साथ लाना मत भूलना."

दिल्ली अग्निकांड: नियमों की अनदेखी, 6 कमरों की मंजूरी पर बना डाले 25 ये खबर भी पढ़े : दिल्ली अग्निकांड: नियमों की अनदेखी, 6 कमरों की मंजूरी पर बना डाले 25

उन्होंने आगे लिखा, "पुलिसकर्मियों को फूल दें, यह करुणा और आभार का प्रतीक होगा. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है." लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है.

अलीपुर वार्ड-4 का निरीक्षण, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर ये खबर भी पढ़े : अलीपुर वार्ड-4 का निरीक्षण, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

हालाँकि सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से निकलकर कार में आगे बढ़ रहे हैं. इस तस्वीर में दीपके के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी भी नज़र आ रही है. इस बीच जंतर मंतर पर सुरक्षा काफ़ी कड़ी दिख रही है. हालाँकि वहां युवाओं की भीड़ भी मौजूद है और उनकी तादाद बढ़ती हुई दिख रही है.

पहली बार दिल्ली पुलिस ने सही काम किया: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की इजाज़त देकर दिल्ली पुलिस ने ठीक काम किया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “शायद पहली बार दिल्ली पुलिस ने सही काम किया है, सीजेपी को प्रदर्शन की इजाज़त देकर.”

उन्होंने लिखा, "अब देखना है कि ऑनलाइन समर्थन ज़मीन पर भी ताक़त बन पाता है या नहीं.” सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सीजेपी के आंदोलन को समझदारी भरे समर्थन और मार्गदर्शन की ज़रूरत है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "देश में परीक्षा पेपर लीक, भर्ती में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और रोज़ाना घोटाले हो रहे हैं. प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अर्थव्यवस्था को अदानी-अंबानी जैसे लोगों को सौंपा जा रहा है."

"विदेश नीति पूरी तरह ढह गई है और अमेरिका पर निर्भरता बढ़ गई है. चुनाव आयोग, न्यायपालिका, मीडिया और अन्य संस्थाएं भी कमज़ोर हो गई हैं." उन्होंने लिखा, "हम एक बड़े तूफ़ान में घिरे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी इस तूफ़ान का स्वाभाविक नतीजा है. इनके बड़े वादे हैं. इस जेन-ज़ी आंदोलन को समझदारी भरे समर्थन और मार्गदर्शन की ज़रूरत है." उधर, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग की.

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर...
राष्ट्रीय  राज्य 
भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन...
हिमाचल 
मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू