जनगणना-2027 की धीमी कार्यप्रगति पर डीएम सख्त, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस) कार्य की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। समीक्षा के दौरान कई चार्ज क्षेत्रों में कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर से काफी कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट के अनुसार धामपुर तहसील में 1952 एचएलबी (HLBs) के सापेक्ष मात्र 565, किरतपुर में 102 के सापेक्ष 30, शेरकोट में 115 के सापेक्ष 33, नजीबाबाद में 166 के सापेक्ष केवल 26, बिजनौर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 264 के सापेक्ष 57 तथा झालू में 40 के सापेक्ष मात्र 10 एचएलबी पूर्ण किए गए थे। जिलाधिकारी ने इन सभी क्षेत्रों में कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शाम 7 बजे तक कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन  पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

इसके अतिरिक्त नगीना तहसील में 1004 के सापेक्ष 489, सहानपुर में 38 के सापेक्ष 18, जलालाबाद में 38 के सापेक्ष 18 तथा बिजनौर तहसील में 996 के सापेक्ष 423 एचएलबी पूर्ण पाए गए। इन अधिकारियों को शाम तक न्यूनतम 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए।

सदर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान ये खबर भी पढ़े : सदर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

वहीं अफजलगढ़ में 52 के सापेक्ष 22 तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति मिलने पर संबंधित चार्ज अधिकारियों को शाम 7 बजे तक 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया।

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ     ये खबर भी पढ़े : बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

जिलाधिकारी श्री मति कौर ने स्पष्ट कहा कि जिन चार्ज अधिकारियों द्वारा 30 प्रतिशत से भी कम प्रगति दर्ज की गई है, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में हल्दौर, सहसपुर, नूरपुर एवं धामपुर के चार्ज अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे शासकीय दायित्व के रूप में समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के आकलन तथा भविष्य की नीतियों के निर्धारण का आधार है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। समीक्षा बैठक में जिला जनगणना अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

पटना। चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक Faizal Khan उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में शनिवार को...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

नई दिल्ली । स्थानीय स्वशासन और राजकोषीय विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने...
दिल्ली 
8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश के ग्राम्य विकास, पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रकृति संरक्षण को गुरु-शिष्य सम्मान भावना से जोड़ते...
उत्तराखंड 
पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

भागलपुर । भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित भ्रष्टाचार, अपारदर्शी कार्यशैली और खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार टीम के...
बिहार 
खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया