मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्म नगरी काशी में उनके समर्थकों और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता और युवा जगह—जगह मुख्यमंत्री के दीर्घ स्वस्थ जीवन के लिए हवन पूजन कर रहे है। इसी क्रम में राजेंद्र प्रसाद घाट पर माँ गंगा निषाद राज सेवा समिति के तत्वावधान में निषाद समाज के युवाओं ने मां गंगा का विधिवत दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री की तस्वीर को प्रतीक रूप से मिष्ठान खिलाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया। इसमें राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निषाद (बम्बू ) प्रकाश साहनी छोटू ,सोनू साहनी , संतोष कुमार, अमित साहनी ,विवेक निषाद आदि शामिल रहे। इसी क्रम में हरहुआ स्थित 51 फीट ऊंचे वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के लंबी आयु के लिए कामना की गई। मंदिर में मुख्यमंत्री योगी के लिए विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके 54वें जन्मदिन पर 54 किलो लड्डू से बने विशेष केक को काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

विप्र समाज ने मनाया योगी का जन्मदिन,ब्राह्मणों ने बाँटी मिठाईयाँ, पढ़े वेद मंत्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को काशी में विप्र समाज के बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद मिठाइयां भी बाटी। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता व विप्र समाज के अध्यक्ष डा. पवन शुक्ला ने इस दौरान कहा कि हिंदुत्व के पुरोधा कहे जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजनीतिज्ञ बनकर उभरे हैं। गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफियाओं के मंसूबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर इन्होंनें विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्यूह को तोड़ दिया है। डा. पवन शुक्ला ने बोला कि परिवार को छोड़कर संत बनने, संत से गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और फिर सांसद से दूसरी बार प्रदेश के सफल मुख्यमंत्री बनने के सफल सात साल बीतने के बाद तक के उनके सियासी सफर के बीच उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर के बीच उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन वे डिगे नहीं। पूरे प्रदेश में संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की योजना लागू करना विप्र समाज के लिए दूरदर्शी कदम है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, घर में चलाया तलाशी अभियान

पश्चिम बर्दवान।  पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन गेट...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, घर में चलाया तलाशी अभियान

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी