बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही डेढ़ महीने से बंद इस पुल पर आवागमन दोबारा होगा शुरू 

​मनीष कश्यप 

​जरवलरोड/बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। बीते 16 अप्रैल से मरम्मत कार्य के चलते बंद चल रहा संजय सेतु अब पूरी तरह से खुलने की कगार पर है। शुक्रवार को दिनभर पुल पर रंगाई-पुताई, रेलिंग को चमकाने और डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा। मरम्मत के बाद पुल को पूरी तरह नया रूप दे दिया गया है।

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर काम को तेजी से निपटाया जा रहा है। शनिवार शाम तक संजय सेतु की मरम्मत का कार्य लगभग सौ प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मरम्मत का काम देख रहे जेई विपुल श्रीवास्तव ने भी पुष्टि की है कि पूर्व निर्धारित समय के भीतर ही शनिवार देर रात तक अधिकांश काम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ​रेजिडेंट इंजीनियर अनंत राम मौर्य के मुताबिक, शनिवार को पूरे मरम्मत कार्य की गहनता से जांच की जाएगी।

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी अंतिम तकनीकी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर नकुल प्रकाश वर्मा और बहराइच के जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी। विभाग और शासन-प्रशासन को रिपोर्ट भेजे जाने के बाद, जैसे ही उच्चाधिकारियों द्वारा हरी झंडी मिलती है, वैसे ही पुल को आम जनता और वाहनों के आवागमन के लिए तत्काल खोल दिया जाएगा। संभावना है कि सोमवार को पुल पुनः चालू कर दिया जाए। फिलहाल अधिकारियों के निर्णय पर ही अधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। इस पुल के दोबारा शुरू होने से बहराइच और पूरे देवीपाटन के राहगीरों व समस्त भारी वाहन चालकों को लंबे डायवर्जन से मुक्ति मिलेगी और बड़ी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी