डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.07.2026 को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित सभ्रांत नागरिकों, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। 
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी जेठवारा सहित पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी