दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग से उत्तर प्रदेश स्थित वृंदावन धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे मोइयानाला के पास बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका ये खबर भी पढ़े : बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अंदर फंसे यात्री मदद के लिए चीखने लगे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

नीमच: तिलस्वा घाट की खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, तीन मजदूरों की मौत ये खबर भी पढ़े : नीमच: तिलस्वा घाट की खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, तीन मजदूरों की मौत

चिकित्सकों ने 11 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद सुरक्षित बचे यात्रियों को नजदीकी राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में ठहराया गया है।

जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला आज, उप मुख्यमंत्री शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि ये खबर भी पढ़े : जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला आज, उप मुख्यमंत्री शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

प्रशासन की ओर से उनके भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रशासन ने घायलों के उपचार और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश के ग्राम्य विकास, पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रकृति संरक्षण को गुरु-शिष्य सम्मान भावना से जोड़ते...
उत्तराखंड 
पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

भागलपुर । भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित भ्रष्टाचार, अपारदर्शी कार्यशैली और खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार टीम के...
बिहार 
खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश