सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के विंध्यवासिनी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। करीब पांच घंटे तक चले उपद्रव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दाैरान जमकर मारपीट, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई।

हालात तब और बिगड़ गए जब उपद्रवियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार टोरिया मोहल्ले के तीन युवक पल्सर बाइक को लहराते हुए तेज रफ्तार में चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे एक स्कूटर से टकरा गई। हादसे में स्कूटर सवार दंपती और उनकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गई।

मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव ये खबर भी पढ़े : मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव

पीड़ित परिवार ने बाइक चालकों की लापरवाही पर आपत्ति जताते हुए उपचार का खर्च मांग लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बात से नाराज एक युवक कुछ देर बाद अपने साथ कई लोगों को लेकर लौटा और दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी गोद से तीन वर्षीय बेटी को छीनकर सड़क पर फेंक दिया, जिससे बच्ची घायल हो गई।

दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस भी बनी निशाना
मारपीट के बाद घटना की सूचना महिला ने अपने परिजनाें काे फाेन कर दी। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी अपने घरों की ओर भाग चुके थे।

पीड़ित पक्ष जब आरोपियों के घर (टोरिया मोहल्ला) पहुंचा तो दोनों गुट आमने-सामने आ गए। महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस टीम को भी निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया।

सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान घटनाक्रम का वीडियो बना रहे एक युवक के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि शुरुआती दौर में पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार
स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड थाना पुलिस सहित अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया गया। भारी पुलिस बल पहुंचने की सूचना मिलते ही कई आरोपी अपने घरों में ताले लगाकर फरार हो गए।

पुलिस ने रात में ही दबिश देकर निसार, निज्जू, छोटू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के लोगों ने विवाद के दौरान हवाई फायरिंग होने का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, पथराव और दंगा फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

संत कबीर नगर,   04 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC) के मार्गदर्शन अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स,...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी लखनऊ/नई दिल्ली। मंगलवार महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 