मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम
महिलाओं और नवजातों को बांटी पोषण सामग्री
मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद के जच्चा-बच्चा केंद्र में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब की अध्यक्ष पूनम रस्तोगी एवं सचिव शुभी रस्तोगी के नेतृत्व में गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को सेनेटरी पैड, नवजात शिशुओं के लिए डायपर तथा दलिया, बिस्किट, फल, जूस एवं अन्य पोषण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया तथा पूनम गुप्ता जी द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्तनपान के महत्व के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजाकार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब अध्यक्षा पूनम रस्तोगी, क्लब सचिव शुभी रस्तोगी, नीलम, प्रेमवाला, विनीता, नीलू, मेघा, सुनीता,ईशा,मनीषा, शालिनी, सुनीता 2 , संगीता,सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने सेवा, करुणा एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने महिला जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए अस्पताल की उत्कृष्ट व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक सकारात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करती हैं। क्लब ने चिकित्सकों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित कार्यों की भी सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
