अमेजन स्टोर में भड़की आग ने ली दो जानें, स्टोर का सामान जलकर राख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक अमेजन स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड के जीतपुर नेगी क्षेत्र स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। पास में स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने धुआं और आग की लपटें देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल और हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर स्टोर के भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 गोवा के सेक्सटॉर्शन रैकेट का मास्टरमाइंड सलमान खान दून से गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  गोवा के सेक्सटॉर्शन रैकेट का मास्टरमाइंड सलमान खान दून से गिरफ्तार

हालांकि तब तक आग पूरे स्टोर में फैल चुकी थी और अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया था। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अंदर सो रहे दो कर्मचारियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत आग की चपेट में आने और दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र (35 मूल निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा) और पंचायतघर क्षेत्र निवासी अमित ( 25)के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शवों की शिनाख्त कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया।

अग्निकांड में स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी तथा परिसर में खड़ा एक टेंपो भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके पर भेजा गया था। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन दो कर्मचारियों को बचाया नहीं जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

 तेज रफ्तार कार ने बाइक और मोपेड को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार कार ने बाइक और मोपेड को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

 

उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर...
राष्ट्रीय  राज्य 
भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन...
हिमाचल 
मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

चंडीगढ़ । पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो...
पंजाब 
नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

उत्तर प्रदेश

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत