डीएम ने पंचायत सचिवों को किया निलंबित, सरकारी योजनाओं और जनगणना कार्य बाधित का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अररिया । जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिले के 68 पंचायत सचिवों को निलम्बित कर दिया है। इन पंचायत सचिवों पर सरकारी योजनाओं और जनगणना कार्य बाधित करने का आरोप है।

सभी पंचायत सचिव लंबे समय से अपने कर्तव्य स्थल से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे डीएम ने सोमवार देर शाम कार्यालय आदेश निकालकर सबों को निलम्बित किया।

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति ये खबर भी पढ़े : 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति

जारी आदेश के अनुसार, स्पष्ट किया गया कि संबंधित पंचायत सचिवों का लंबे समय से अनुपस्थित रहना सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करना तथा सरकार एवं वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना है, जो बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 3(1) का उल्लंघन है।

डीएम ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम 9(1)(क) के तहत 68 पंचायत सचिवों को निलम्बित किया है।

निलंबन अवधि में अररिया प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव का मुख्यालय नरपतगंज, रानीगंज का कुर्साकांटा,कुर्साकांटा का भरगामा, फारबिसगंज का जोकीहाट, सिकटी का भरगामा,नरपतगंज का पलासी, जोकीहाट का फारबिसगंज, पलासी का अररिया एवं भरगामा का सिकटी प्रखंड मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पंचायत सचिवों को नियम के तहत केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सभी बीडीओ को डीएम ने निर्देश दिया है कि संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ विहित प्रपत्र में आरोप पत्र तैयार कर एसडीओ के माध्यम से जिला पंचायत राज कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

जारी आदेशानुसार पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली बनाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग एवं 15 वीं केंद्रीय वित्त आयोग योजनाओं के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित पंचायत स्तर के दैनिक कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा।

इसके साथ ही भारत की जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी बाधित हो रहे थे। पंचायत सचिवों की लगातार अनुपस्थिति से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इसको लेकर आदेश ज्ञापांक-985/जि.पं., दिनांक 29 अप्रैल 2026 के माध्यम से हड़ताल पर रहने वाले पंचायत सचिवों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संबंधित कर्मियों द्वारा कोई जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया। सभी बीडीओ द्वारा भी बताया गया था कि संबंधित पंचायत सचिव अब तक अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हैं।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

वसो में पांच इंच बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त सूरत, वडोदरा और भरूच समेत कई शहरों में भरा पानी अहमदाबाद/सूरत। ...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर...
राष्ट्रीय 
संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल