फर्जी फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं से लाखों ठगे, कार्यालय बंद कर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में एक कथित फाइनेंस कंपनी द्वारा सैकड़ों महिलाओं को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

ठगी का आरोप आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कंपनी पर लगा है, जिसने नवगछिया में एनएच 31 के समीप ब्रांच कार्यालय खोलकर महिलाओं को कम समय में भारी ऋण उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि नवगछिया के संतोष धर्मकांटा के समीप एक अर्द्धनिर्मित भवन में कंपनी का कार्यालय संचालित किया जा रहा था।

कंपनी के कथित कर्मचारी पिछले कई दिनों से नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड सहित नारायणपुर, बिहपुर तथा पसराहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं से संपर्क कर रहे थे। महिलाओं को बताया गया कि यदि वे कंपनी में 10 हजार रुपये जमा करती हैं तो मात्र 12 घंटे के भीतर उन्हें दो लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को भरोसे में लेने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर बैठकें कीं और योजनाओं की जानकारी दी। उनके झांसे में आकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से 10-10 हजार रुपये जमा कर दिए। बताया जा रहा है कि करीब 200 से अधिक महिलाओं से राशि ली गई है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उन्हें कहा गया था कि रात 12 बजे तक अथवा 12 घंटे के भीतर उनके खाते में ऋण की राशि भेज दी जाएगी। महिलाएं पूरी रात और अगले दिन तक अपने खातों की जांच करती रहीं, लेकिन किसी के खाते में राशि नहीं पहुंची। जब महिलाएं अगले दिन कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। कार्यालय बंद मिलने के बाद महिलाओं ने मकान मालिक से जानकारी ली।

मकान मालिक ने बताया कि कार्यालय संचालित करने वाले लोग ताला लगाकर चले गए हैं। बताया जाता है कि कार्यालय के लिए भवन किराये पर लेने संबंधी कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधियों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं आक्रोशित हो गईं और नवगछिया साइबर थाना पहुंचकर हंगामा करने लगीं।

साइबर थाना में पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने व्यवसायिक ऋण की उम्मीद में कई जगहों से उधार लेकर या ब्याज पर पैसे उठाकर कंपनी को राशि दी थी। अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। साइबर थाना पहुंचे पीड़ितों में कई महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं।

फिलहाल साइबर थाना में ऑनलाइन लेन-देन से संबंधित विवरण एकत्र किए जा रहे हैं तथा पीड़ित महिलाओं से आवेदन लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंपनी के नाम पर कार्य कर रहे तीन-चार युवकों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि प्राप्त आवेदन और बैंकिंग लेन-देन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी ये खबर भी पढ़े :  खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंद पड़े घर में चोरों का धावा,लाखों के जेवर-नकदी पार, पीड़ित ने दी तहरी

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए...
उत्तर प्रदेश 
बंद पड़े घर में चोरों का धावा,लाखों के जेवर-नकदी पार, पीड़ित ने दी तहरी

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। रविवार बीकेटी क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह बाराबंकी स्थित अपने दामाद...
उत्तर प्रदेश 
दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास...