नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। उनका सिर दीवार में लगा। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

वहीं सोसाइटी वासियों का कहना है कि जब वह सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे तो सोसाइटी के छज्जे का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिरा, जिसकी वजह से वह डिसबैलेंस हुए और उनकी बाइक गिर गई।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरिहंत अंबर सोसाइटी में रहने वाले विकास चावला पुत्र रविंद्र चावला उम्र 46 वर्ष शनिवार की देर रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे।

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता   ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता

उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार में जा लगा तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अगर मृतक के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

वहीं सोसायटी निवासी अरविंद कुमार का कहना है कि जब मृतक देर रात को सोसाइटी से बाहर बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सोसाइटी के छज्जे का प्लास्टर ऊपर से टूट कर नीचे उनके ऊपर गिरा।

रक्षामंत्री ने तल्लीनता से सुनीं लखनऊ वासियों की समस्यायें व सुझाव ये खबर भी पढ़े : रक्षामंत्री ने तल्लीनता से सुनीं लखनऊ वासियों की समस्यायें व सुझाव

उन्हें चोट लगी, तथा उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। सोसायटी वासियों ने आरोप लगाया है कि कई बार कहने के बावजूद भी मेंटेनेंस विभाग रिपेयरिंग का काम नहीं करवा रहा है।

सोसाइटी में इससे पहले भी कई बार प्लास्टर गिरने की घटना हो चुकी है। इस घटना के चलते सोसाइटी वासियों में भारी रोष है। निवासियों ने गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टेक्निकल ऑडिट की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के धन के कथित गबन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले...
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट...
साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार । तीर्थनगरी के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसी एक महिला को...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

उत्तर प्रदेश

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार