अवैध हुक्का बार के संचालक एवं 2 सहकर्मी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
बस्ती - थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मालवीय रोड पर स्थित 7th हेवन रेस्टोरेंट/ हुक्काबार में चेकिंग कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर हुक्काबार मालिक व 02 सहकर्मियों (मोहम्मद आफताब पुत्र मो0 शमीम निवासी कमहरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती (हुक्काबार मालिक),शुभम कन्नौजिया पुत्र सुरेंद्र कन्नौजिया निवासी बाटा गली गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती,सक्षम भारती पुत्र सुनील भारती निवासी शौकत गली गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती।) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-246/2026 धारा 271 बीएनएस व धारा 21/22 तम्बाकू अधिनियम बनाम 01. मोहम्मद आफताब पुत्र मो0 शमीम, 02. शुभम कन्नौजिया पुत्र सुरेंद्र कन्नौजिया व 03. सक्षम भारती पुत्र सुनील भारती के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
