कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी और मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर राजू कश्यप उर्फ राजू करिया को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शातिर के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार ग्वालटोली के मकबरा क्षेत्र निवासी जाहिद उर्फ खूंटी बीते दिनों गंभीर हालत में टाटमिल चौराहे के पास मिला था। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे बादशाहीनाका क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राजू करिया का हाथ है। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा ये खबर भी पढ़े : गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

गुरुवार देर रात रेलबाजार पुलिस सीओडी पुल के पास चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक आरोपी राजू करिया के खिलाफ चोरी, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 38 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि राजू करिया और जाहिद उर्फ खूंटी एक साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

एक चोरी की वारदात के दौरान जाहिद मौके से भाग गया था, जिससे दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद था।

इसी रंजिश और विवाद के चलते राजू करिया ने अपने साथी जाहिद की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

#D

#D

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के देहाटी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक संतु मंडल राजस्थान से घर लौटते समय...
राजस्थान 
जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा के फाइनल के दौरान भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता