देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

- 22 पेटी शराब व 62 कैन बीयर बरामद

Published By Prabhakar Pandey
On
Prabhakar Pandey Picture

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 22 पेटी देशी शराब (990 पौवे) और 62 कैन किंगफिशर बीयर बरामद की है। घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार बीते 8/9 जुलाई 2026 की रात थाना बिंदकी क्षेत्र के नरैचा-अरईपुर घेरवा स्थित देशी शराब के ठेके पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर ठेके की दीवार तोड़ दी थी और देशी शराब व बीयर लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना बिंदकी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी ने साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर रविवार को घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना बिंदकी क्षेत्र के चकमाधवपुर निवासी दिलीप कुमार पासवान (20), नंदपुर निवासी प्रेम सोनकर (19) तथा खूंटा झाला थाना जाफरगंज निवासी शिवजीत (19) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी सूरज सोनकर और सुंदर सोनकर के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत शराब ठेके में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, बच्चों के शोषण पर प्रशासन सख्त ये खबर भी पढ़े : बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, बच्चों के शोषण पर प्रशासन सख्त

 लूट के बाद शराब और बीयर को पहले खेतों में छिपाया गया, फिर आपस में बांटकर शिवजीत के घर के बाहर बने टीनशेड वाले कमरे में रख दिया गया। बाद में मोटरसाइकिल से शराब और बीयर की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई 990 पौवे देशी शराब, 62 कैन किंगफिशर बीयर तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या UP71BK8926) बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 की बढ़ोतरी की गई है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल फरार आरोपी सूरज सोनकर और सुंदर सोनकर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल तथा एसओजी टीम के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की संयुक्त भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Prabhakar Pandey Picture

प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर विरोध...
राष्ट्रीय 
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

उत्तर प्रदेश

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत