चिड़ियाघर में जल्द बढ़ेगी जानवरों की संख्या, नए वन्यजीवों की होगी एंट्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान चिड़ियाघर में जल्द ही कई नए वन्यजीवों की आमद होने जा रही है। चिड़ियाघर प्रशासन ने व्हाइट टाइगर और हिप्पो (दरियाई घोड़ा) की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ शुतुरमुर्ग और चिंकारा को भी शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर चिड़ियाघरों के साथ वन्यजीव विनिमय की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, दोनों संस्थानों के बीच वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर सहमति बन गई है। उम्मीद है कि जुलाई से नए वन्यजीवों को लखनऊ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस विनिमय के तहत लखनऊ चिड़ियाघर से बारहसिंघा और बिराग भेजे जाएंगे। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि वन्यजीवों की विविधता बढ़ाने और पर्यटकों को नया अनुभव देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर चिड़ियाघर से एक जोड़ा शुतुरमुर्ग और एक जोड़ा चिंकारा लाने की योजना है।

नोएडा पुलिस का बड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 139 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नोएडा पुलिस का बड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 139 गिरफ्तार

निदेशक ने बताया कि रायपुर चिड़ियाघर से एक मादा व्हाइट टाइगर और एक मादा हिप्पो लखनऊ लाई जाएगी। रायपुर चिड़ियाघर के साथ समझौता लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बिलासपुर चिड़ियाघर के साथ भी पत्राचार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक ये खबर भी पढ़े : टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक

वन्यजीव विनिमय की पूरी जानकारी भारतीय वन्यजीव संस्थान को भी भेज दी गई है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए वन्यजीवों को लखनऊ चिड़ियाघर में लाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले दर्शकों को वन्यजीवों की और अधिक प्रजातियां देखने का अवसर मिलेगा।

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ     ये खबर भी पढ़े : बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

वायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप प्रमुख 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को फिर से वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त...
राष्ट्रीय 
वायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप प्रमुख 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक...
राष्ट्रीय 
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का इनकार

उत्तर प्रदेश

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई