यूपी "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है : राजनाथ सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) एवं लखनऊ छावनी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में "बायोयुग ग्रीन कमांड-2026" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए बायोप्लास्टिक के उपयोग को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पारंपरिक प्लास्टिक से उत्पन्न माइक्रोप्लास्टिक मानव स्वास्थ्य, जल, भूमि एवं समुद्री जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि गन्ने से निर्मित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) आधारित बायोप्लास्टिक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जो प्राकृतिक रूप से विघटित होकर मिट्टी में मिल जाता है और प्रदूषण नहीं फैलाता।

शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट ये खबर भी पढ़े : शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना आधारित बायो-इकोनॉमी को बढ़ावा मिल रहा है और प्रदेश "बाहुबली युग" से आगे बढ़कर "बायो युग" की ओर अग्रसर है। उन्होंने बलरामपुर चीनी मिल्स द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी, आयातित कच्चे माल पर निर्भरता घटेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में बीसीएमएल और लखनऊ छावनी बोर्ड के बीच बायोप्लास्टिक अपनाने को लेकर साझेदारी का औपचारिक शुभारंभ हुआ। साथ ही बायोप्लास्टिक वैल्यू चेन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा 3डी प्रिंटिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली आईटीआई की छात्राओं को सम्मानित किया गया।

बीसीएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने कहा कि बायोमटेरियल्स भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार बनेंगे, जबकि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सरावगी ने इसे किसानों, उद्योग और पर्यावरण के लिए लाभकारी बताते हुए भारत के हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओपी श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल)अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विवेक सरावगी, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल)कार्यकारी निदेशक (ईडी) अवंतिका सरावगी,  मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार वीणा मीना, संयुक्त सचिव (चीनी) भारत सरकारअश्विनी श्रीवास्तव सहित गणमान्य गण उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए