सीएम योगी ने लगाया आम और कपूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आम का पौधा तथा कुकरैल रेंज अवध वन प्रभाग में कपूर का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना भी की गई और एक साथ 200 से अधिक पौधे रोपे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मां और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर वन क्षेत्र बढ़ाने का कार्य किया है। वन विभाग ने इस वर्ष 50 करोड़ से अधिक पौधे तैयार किए हैं और आज पांच करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़े : मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में बदलाव जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने हैं। इनसे निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने की अपील की। योगी ने कहा कि वर्षा जल की एक-एक बूंद को सुरक्षित करना समय की जरूरत है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से पौधरोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
