बिजली संकट व स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले नेता जिम्मेदार मंत्री बयानबाजी में व्यस्त
कहा, गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को लखनऊ जिला के कार्यकर्ताओं ने सूबे में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकतार्ओं और पुलिस की झड़प हुई, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की । शक्ति भवन से कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया।
जिलाध्यक्ष रिजवी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिसनिवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेशभर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की करोड़ों जनता के हितों से जुड़ा हुआ है और यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन को और तेज करेगी।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दिनेश पटेल निवर्तमान महासचिव, मनोज मिश्रा व्यापार प्रकोष्ठ, नूर सिद्दकी, वसीम सिद्दीकी माइनॉरिटी विंग ,प्रितपाल सिंह सलूजा ऑटो विंग, अनित रावत प्रदेश महासचिव छात्रविंग,बी एन खरे,ज्ञान सिंह कुशवाहा जिला महासचिव,पीके बाजपेई ,रानी कुमारी ,नीरज गुप्ता ,फुरकान, लक्ष्मण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
