लोहिया संस्थान में महिला के मारपीट,हुई बेहोश

— सुरक्षा कर्मियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग रोकने का किया प्रयास

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक महिला के साथ मारपीट मामला सामने आया है। आरोप है कि संस्थान के सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को इस कदर पीटा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला सिपाहियों की मदद से महिला को धूप से छांव में ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,संस्थान परिसर में किसी बात को लेकर महिला और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरक्षा गार्ड ने महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।
घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने महिला की हालत का वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग रोकने का प्रयास किया और लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर लोहिया चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेहोश महिला की स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस महिला का बयान लेने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

वर्जन
घटना स्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एक महिला,रीना का परिसर में एक युवती के साथ विवाद हुआ,जिसके दौरान उन्होंने संबंधित युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उसे थप्पड़ मारा। घटना के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपस्थित महिला सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान रीना ने महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ भी अनुचित एवं असहयोगात्मक व्यवहार किया।
घटना के अन्य रिकॉर्डिंग की समीक्षा में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि घटना में रीना स्वयं विवाद एवं अनुचित आचरण के लिए उत्तरदायी थीं। जब उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया कि उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है, तब उन्होंने परिसर से शीघ्रता से बाहर जाने का प्रयास किया।
रीना द्वारा संस्थान परिसर से बाहर जाकर अचानक अस्वस्थ होने एवं बेहोश होने का अभिनय किया गया,जिससे संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। तथापि, उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिये गये विवरण घटना के वास्तविक क्रम को स्पष्ट रूप से स्थापित करते हैं।

प्रो सीएम सिंह,लोहिया संस्थान निदेशक

 दूल्हे के भागने का ड्रामा खत्म, पल्सर और 61 हजार लौटाकर हुआ समझौता ये खबर भी पढ़े :  दूल्हे के भागने का ड्रामा खत्म, पल्सर और 61 हजार लौटाकर हुआ समझौता

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ