पुतिन बोले- भारत को रूस से दूर करने की अमेरिकी कोशिश नाकाम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के आगे झुकने वाले नेता नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर दबाव बनाना नामुमकिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर रूस से दूरियां बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। पुतिन ने कहा कि भारत दुनिया की उन अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो सबसे ज्यादा आर्थिक विकास दिखा रही है।

भारत पर दबाव की कोशिशें नाकाम: पुतिन
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक बैठक में पुतिन ने कहा रूस को लेकर भारत पर दबाव डालने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। अमेरिका, रूस के साथ भारत के सहयोग को लेकर उस पर लगातार दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालने की कोशिशें बेअसर साबित हुई हैं। इस तरह का दबाव, चाहे वह कहीं से भी आए, अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नुकसान पहुंचाता है। पुतिन ने विश्वास जताया कि रूस, भारत और अमेरिका दोनों के साथ आपसी सहमति बनाने में सफल रहेगा।

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

जब रूस के साथ सहयोग की बात आती है, तो अमेरिका भारत पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी और भारत के लोकतंत्र पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए नुकसानदायक है। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि यह दबाव कहां से आ रहा है।
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति

भारत के साथ 100 अरब डॉलर का व्यापार करेंगे
पुतिन ने कहा, "हमें मिलकर बहुत काम करना है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले सालों में हम 100 अरब डॉलर का व्यापारिक लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अभी यह लगभग 58-60 अरब डॉलर है। लेकिन हमारे पास और ज़्यादा सक्रियता से काम करने और इससे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी ज़रूरी शर्तें मौजूद हैं।" उन्होंने यह भी कहा, "भारत दुनिया की उन अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो सबसे ज्यादा आर्थिक विकास दिखा रही है। यह कड़ी मेहनत का नतीजा है।"

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन