महिला से यौन शोषण के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को एक महिला द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया है। मुरैना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि बुधवार को एक महिला ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि एक सरकारी अधिकारी ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

महिला और आरोपी अफसर का मेडिकल टेस्ट कराया गया
पुलिस अधीक्षक के अनुसार शिकायत मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता से बातचीत कर मामले की प्रारंभिक जांच की। शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(1), 351(3) और 225 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि FIR दर्ज होने के तुरंत बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया और गुरुवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया।

राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में डाक टिकट भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीकः सिंधिया ये खबर भी पढ़े : राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में डाक टिकट भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीकः सिंधिया

'शादी का वादा किया था इसलिए बनाए शारीरिक संबंध'
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तार किए गए डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश बताया है।

धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी ये खबर भी पढ़े : धर्मशाला : नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को दे दी पटखनी

'महिला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया था'
मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाए जाने के दौरान माहौर ने कहा कि यह पूरा मामला उनके पद का फायदा उठाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उनका दावा है कि महिला ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क किया था और दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। माहौर के अनुसार दोनों के बीच दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हुई। महिला दो-तीन बार उनके घर भी आई थी। उन्होंने कहा कि शादी को लेकर कभी कोई वादा नहीं किया। अब महिला उन्हीं चैट और बातचीत को सबूत के रूप में इस्तेमाल कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

राशिफल : 05 जून, 2026, इनके नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार ये खबर भी पढ़े : राशिफल : 05 जून, 2026, इनके नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार

पिछले साल सीएम यादव ने माहौर को किया था सस्पेंड
माहौर ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उनसे पैसों की मांग की थी और मांग पूरी नहीं करने पर उनका जीवन बर्बाद करने की धमकी दी थी। माहौर का कहना है कि उनके पास अपने दावों के समर्थन में सबूत हैं और जरूरत पड़ने पर वे उन्हें सामने लाएंगे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला से कथित दुर्व्यवहार और पटवारियों के कथित अवैध तबादलों से जुड़ी शिकायतों के आधार पर अरविंद माहौर को निलंबित कर दिया था। उस समय वे मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में SDM के पद पर पदस्थ थे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पीओके में हड़ताल से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला

मुजफ्फराबाद (पीओके) पाकिस्तान। संघीय सरकार ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में नौ जून को ज्वाइंट अवामी एक्शन...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके में हड़ताल से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन में, दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे सूरत के हजीरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करने वाले हैं। वो दोपहर लगभग 2:30 बजे गुजरात...
राज्य  गुजरात 
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन में, दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे सूरत के हजीरा

किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में अब तक 5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। एक युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी

कानपुर। पुदीना एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है जो गर्मियों के मौसम में गैस, अपच, अम्लता और पेट संबंधी अन्य समस्याओं...
उत्तर प्रदेश 
पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी