UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लेक्चरर भर्ती :उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार 15 जून 2026 से प्रारंभ होकर 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया  कि प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 02 जून 2026 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा।

किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?
15 जून को वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। 16 जून को भौतिक विज्ञान एवं इतिहास, 17 जून को रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, 18 जून को नागरिक शास्त्र एवं गणित तथा 19 जून को जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 20 जून को संस्कृत, 22 जून को भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र, 23 जून को अर्थशास्त्र, 24 जून को अंग्रेजी, 25 जून को अंग्रेजी एवं हिन्दी तथा 27 जून को हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

दो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया ये खबर भी पढ़े : दो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

कब से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र?
प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 05 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया तथा अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 ओवरबुकिंग की गड़बड़ी के चलते रद्द ये खबर भी पढ़े : SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 ओवरबुकिंग की गड़बड़ी के चलते रद्द

अभ्यर्थियों से अपील
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने  सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी ये खबर भी पढ़े : AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और ऑटो बरामद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और ऑटो बरामद

कागजों में बदली स्लॉटर हाउसो की तैनाती, लंबे समय से जमे डाक्टरों का ही जलवा बरकरार

शासन के आदेश बेअसर? नई तैनातियों के बाद भी पुराने चिकित्सक संभाल रहे काम
कागजों में बदली स्लॉटर हाउसो की तैनाती, लंबे समय से जमे डाक्टरों का ही जलवा बरकरार

पीओके में हड़ताल से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला

मुजफ्फराबाद (पीओके) पाकिस्तान। संघीय सरकार ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में नौ जून को ज्वाइंट अवामी एक्शन...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके में हड़ताल से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन में, दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे सूरत के हजीरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करने वाले हैं। वो दोपहर लगभग 2:30 बजे गुजरात...
राज्य  गुजरात 
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन में, दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे सूरत के हजीरा

किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और ऑटो बरामद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और ऑटो बरामद

किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में अब तक 5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। एक युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी