पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

लाखों परिवारों के बिजली बिल हुए कम, उत्तर प्रदेश ने हासिल किए चार राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में अब तक 5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना

लखनऊ। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उत्तर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है।

मंत्रालय द्वारा जारी पुरस्कार सूची के अनुसार सौर ऊर्जा माह (मई 2026) में उच्च स्तरीय उपभोक्ता आधार श्रेणी में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन (1,02,035), सर्वाधिक सौर संयंत्र स्थापना (64,734) तथा सर्वाधिक विक्रेता पंजीकरण (779) के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम निरीक्षणों की श्रेणी में राज्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त जनपद लखनऊ ने देश में कुल रूफटॉप स्थापना (1 लाख से अधिक) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यूपीपीएससी एपीएस भर्ती: 4240 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ सफल ये खबर भी पढ़े : यूपीपीएससी एपीएस भर्ती: 4240 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ सफल

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अब तक 5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना हो चुकी है, जिससे राज्य देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों में शामिल हो गया है। यह उपलब्धि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों तथा जनभागीदारी का परिणाम है।

बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों की मांग: रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था हटाकर हितैषी व्यवस्था लागू की जाए

योगी सरकार के प्रयासों से योजना का सबसे बड़ा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। लाखों परिवारों के बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आई है और अनेक उपभोक्ता अपनी आवश्यकता की बिजली स्वयं उत्पन्न कर रहे हैं। इससे घरेलू बचत बढ़ी है, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में तेजी आई है।

खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक! ये खबर भी पढ़े : खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक!

योगी सरकार द्वारा अपनाए गए विकेन्द्रीकृत क्रियान्वयन एवं केंद्रीकृत निगरानी मॉडल, जिला स्तर पर प्रभावी समन्वय, डिस्कॉम की सक्रिय भागीदारी तथा व्यापक जनजागरूकता अभियानों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऊर्जा सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार मानते हुए उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। नई दिल्ली में प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान राज्य की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विकसित भारत और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प को भी नई गति प्रदान करती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नाबालिग बालिकाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार

कमलेश बिंद की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव, पांच घायल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गौसाबाद गांव में गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर भीषण...
उत्तर प्रदेश 
कमलेश बिंद की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव, पांच घायल

लखनऊ में TGT परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। थाना हुसैनगंज पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में TGT परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते आरोपी गिरफ्तार

टीजीटी परीक्षा फर्जीवाड़ा: दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दूसरे अभ्यर्थियों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 टीजीटी परीक्षा फर्जीवाड़ा: दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद

नोएडा पुलिस का बड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 139 गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बीती रात को चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न...