लखनऊ में TGT परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। थाना हुसैनगंज पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परीक्षा दे रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पर्यवेक्षण और संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हुसैनगंज पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

मामले के अनुसार, तीन जून को बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ के केंद्र व्यवस्थापक ने सूचना दी कि परीक्षा केंद्र पर एक व्यक्ति अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह के स्थान पर फर्जी पहचान के साथ परीक्षा दे रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से आरोपी राजेश प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह (उम्र 49 वर्ष), निवासी ग्राम चौकी कला, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना हुसैनगंज में मु0अ0सं0 0077/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

105 रन की आंधी में उड़ी कॉकरोच इलेवन,शाने मछरेहटा ने जीती सिंगाही नाइट क्रिकेट ट्रॉफी ये खबर भी पढ़े : 105 रन की आंधी में उड़ी कॉकरोच इलेवन,शाने मछरेहटा ने जीती सिंगाही नाइट क्रिकेट ट्रॉफी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 01 आधार कार्ड, 01 प्रवेश पत्र, मोबाइल फोन, चार पहिया वाहन (UP70 HJ 5751), किताब, ब्लैंक चेक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी को परीक्षा केंद्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा प्रणाली की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

22 लाख की एफडी पर 19.80 लाख का फर्जी लोन, बैंक मैनेजर गिरफ्तार   ये खबर भी पढ़े : 22 लाख की एफडी पर 19.80 लाख का फर्जी लोन, बैंक मैनेजर गिरफ्तार  

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

जयपुर। राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम से प्रदेश के...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

झाड़ग्राम नगरपालिका बैठक के बाद बवाल, लोगों ने ‘चोर-चोर’ के लगाए नारे

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम नगरपालिका में गुरुवार को बोर्ड बैठक के बाद तनाव की स्थिति बन गई। तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने...
पश्चिम बंगाल 
झाड़ग्राम नगरपालिका बैठक के बाद बवाल,  लोगों ने ‘चोर-चोर’ के लगाए नारे

उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी

अम्बेडकर नगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ अम्बेडकरनगर सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ...
उत्तर प्रदेश 
रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी