अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिक बच्चे की लाश खेत के मेड़ पर पड़ी देखी गई। सूचना पर पहुंची जायस कोतवाली पुलिस ने बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बक्शी का पुरवा गांव निवासी जागेश्वर का 15 वर्षीय पुत्र आर्यन गाँव के ही एक बच्चे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गया हुआ था।

देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी। शुक्रवार की सुबह आर्यन की लाश ग्रामीणों ने घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के बाहर खेत के मेड़ पर देखी।

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, दो दिन में 25 वाहनों पर कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, दो दिन में 25 वाहनों पर कार्रवाई

लाश देखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि बहुत ही नृशंश तरीके से गला रेतकर आर्यन की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। आर्यन की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई । लाश को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

'एक पेड़ मां के नाम' की मुहिम पर सीएम योगी कल कुकरैल में रोपेंगे वृहद हरियाली का बीज ये खबर भी पढ़े : 'एक पेड़ मां के नाम' की मुहिम पर सीएम योगी कल कुकरैल में रोपेंगे वृहद हरियाली का बीज

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई है। जल्दी ही वर्कआउट कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टया लड़कों का आपसी विवाद घटना का कारण प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने पर लिखित तहरीर दी जा रही है।

 टीजीटी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  टीजीटी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा । फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है । घटना के सभी पहलुओं पर विशेष नजर रखते हुए जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के विंध्यवासिनी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे के...
मध्य प्रदेश 
सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार

छत्तीसगढ़: शराब और डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ संपत्ति कुर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: शराब और डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ संपत्ति कुर्क

नोआ लाइल्स ने दौड़ जीतकर किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने रचा नया इतिहास

रोम। ओलंपिक चैंपियन नोहा लाइल्स ने गुरुवार को रोम डायमंड लीग 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ जीतकर शानदार...
खेल 
नोआ लाइल्स ने दौड़ जीतकर किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने रचा नया इतिहास

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ ट्रेड करता हुआ...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

उत्तर प्रदेश

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम