घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ ये खबर भी पढ़े : सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

राहत की बात यही रही की बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टेक महिंद्रा के शेयर 2.54 प्रतिशत से लेकर 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, विप्रो, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयर 3.97 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,711 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,856 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 855 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 269.93 अंक की मजबूती के साथ 74,629.94 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।

खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 74,717.57 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 74,479.87 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 150.53 अंक की बढ़त के साथ 74,510.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 62.40 अंक उछल कर 23,478.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल ऊपर नीचे होने लगी।

लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी 23,516.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 23,439.15 अंक के स्तर तक गिर भी गया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 32.55 अंक की मजबूती के साथ 23,449.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 13.84 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 74,360.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 10.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 23,416.55 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

नई दिल्ली। आतंकी मामलों, ड्रग्स और पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक और आतंकी मामलों की सुनवाई तेज

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

उत्तर प्रदेश

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत