भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, लोगों को धकेलने के आरोप से बढ़ा विवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बांग्लादेश ने दावा किया है कि भारत ने चार जून को 28 लोगों को बांग्लादेश की सीमा में धकेलने की कीशिश की।

बार्डर गार्ड बांग्लादेश' (बीजीबी) ने कहा कि चापईनावाबगंज के गोमास्तापुर उपजिला के बंगाबाड़ी बॉर्डर इलाके में भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की इस कोशिश को उसने विफल कर दिया।

प्रोथोम अलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी और जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाली इस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाते हुए बीजीबी ने कहा है कि किसी भी अवैध घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने  मोदी की खुलकर तारीफ की ये खबर भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप ने  मोदी की खुलकर तारीफ की

इस विषय पर गुरुवार दोपहर बंगाबाड़ी बॉर्डर पर बीजीबी और बीएसएफ के बीच औपचारिक बातचीत (फ्लैग मीटिंग) हुई। दोनों पक्षों ने कहा कि इस मुद्दे पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर इसका समाधान निकाला जाएगा।

बैठक के बाद बीजीबी की 16वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद आरिफुल इस्लाम मासूम ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। कमांडर ने बताया कि इससे पहले बुधवार तड़के बीएसएफ के जवानों ने 28 लोगों को बांग्लादेश में धकेलने की कोशिश की थी।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा और उनकी पत्नी के गिरफ्तारी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई ये खबर भी पढ़े : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा और उनकी पत्नी के गिरफ्तारी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई

बीजीबी के विरोध के कारण यह कोशिश नाकाम रही। इन 28 लोगों में 12 पुरुष, 10 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। वे फिलहाल सीमा पर जीरो लाइन (नो मैन्स लैंड) पर रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन 28 लोगों को किसी भी हाल में बांग्लादेशी सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।

कमांडर आरिफुल इस्लाम ने बताया कि बंगबाड़ी सीमा के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जहां से लोगों को धकेलकर अंदर भेजना अपेक्षाकृत आसान होता है। बीएसएफ के जवान ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं।

यूनिटी कप 2026 : जमैका से हारा भारत, अब जिम्बाब्वे से होगा तीसरे स्थान का मुकाबला ये खबर भी पढ़े : यूनिटी कप 2026 : जमैका से हारा भारत, अब जिम्बाब्वे से होगा तीसरे स्थान का मुकाबला

उन्होंने बताया कि हमने सीमा पर पहले से ही अपनी चौकसी और सतर्कता बढ़ा दी है। बताया गया है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर आठ से 11 जून के बीच नई दिल्ली में दोनों देशों के महानिदेशक स्तर की बैठक होने वाली है। बैठक में सीमा पर तनाव कम करने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़: शराब और डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ संपत्ति कुर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: शराब और डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ संपत्ति कुर्क

नोआ लाइल्स ने दौड़ जीतकर किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने रचा नया इतिहास

रोम। ओलंपिक चैंपियन नोहा लाइल्स ने गुरुवार को रोम डायमंड लीग 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ जीतकर शानदार...
खेल 
नोआ लाइल्स ने दौड़ जीतकर किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने रचा नया इतिहास

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ ट्रेड करता हुआ...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

उत्तर प्रदेश

कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम