डोनाल्ड ट्रंप ने  मोदी की खुलकर तारीफ की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अभी भारत में हैं। दिल्ली में US इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन के दौरान भारत में US के राजदूत Sergio Gor ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। इस दौरान हुई बातचीत में ट्रंप ने फोन पर बहुत बड़ी बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि PM मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं। भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है।

ट्रंप ने खुद को बताया PM मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत मुझ पर 100 फीसदी विश्वास कर सकता है। अगर उन्हें कभी सहायता की जरूरत हो, तो वे जानते हैं कि किसको बुलाना है। हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी इकोनॉमी रिकॉर्ड लेवल पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर है और भारत जो भी चाहता है, उसे पा सकता है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मार्को सबसे महान हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे महान विदेश मंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा हैलो कहिएगा और उन्हें बता दीजिएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'

पश्चिमी कोलंबिया में  भूकंप के जोरदार झटके  79 की मौत ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी कोलंबिया में  भूकंप के जोरदार झटके  79 की मौत

ट्रंप मुझसे सबसे पहले PM मोदी का हाल पूछते हैं- Sergio Gor
वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor बोले कि जब भी राष्ट्रपति ट्रंप और मैं बात करते हैं, तो राष्ट्रपति का पहला प्रश्न यही होता है कि मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी कैसे हैं? और यह बात बताना बहुत जरूरी है क्योंकि यह रिश्ता नया नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका फर्स्ट का अर्थ अमेरिका अकेला नहीं है। और हर हफ्ते, हम ऐसे मौकों को तलाशते हैं जो हमारे दोनों देशों के लिए लाभकारी हों। मुझे खासतौर से गर्व है कि इस वसंत में हमारे दूतावास ने रिकॉर्ड डेलीगेशन भेजा, और आने वाले हफ्तों और महीनों में भी यह सिलसिला चलता रहेगा, क्योंकि हम भारत में अपना काम जारी रखने वाले हैं।

मार्को रूबियो ने भारत को बताया अहम साझेदार
साथ ही, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, 'हमें अपने देश और उसके इतिहास पर बहुत गर्व है। हमें इस बात का भी गर्व है कि हमने अपने इतिहास में जो कुछ भी पाया, उसका बड़ा हिस्सा दुनिया भर के अन्य देशों के साथ पार्टनरशिप में बना है, जिनके साथ हम बहुत कुछ शेयर करते हैं। 21वीं सदी में आने वाली चुनौतियों और मौकों को देखते हुए, भारत उन साझेदारों में से एक है जिसके साथ मैं काफी उत्साहित हूं। यह उन देशों में से एक है जिनके साथ हम एक बहुत ही अहम स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप साझा करते हैं, और हम कई मूल्यों और साझा हितों को शेयर करते हैं।'

रूबियो ने कही भारत के साथ मिलकर काम करने की बात
मार्को रूबियो ने आगे कहा कि मेरी इस यात्रा का एक भाग इस बात पर जोर देना भी है कि यह संबंध कितना अहम है, कितना रोमांचक है, और हमारे पास साथ मिलकर काम करने के कितने मौके हैं। अगर मैं मॉडर्न इकोनॉमी के सभी प्रमुख मौकों के बारे में सोचूं, तो भारत और अमेरिका मिलकर इन मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ताकि अमेरिका के लोगों, भारत के लोगों और वास्तव में, मिलकर काम करने वाले अन्य देशों के लोगों के लिए भी बेहतर जिंदगी हासिल की जा सके।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

अबू धाबी, 15 अगस्त। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम

कलान/शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार...
बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश

चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

एसबीटी पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसबीटी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा, बखरा में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
   एसबीटी पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर