तो क्या हॉर्मुज अब भी ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण में ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज :स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है। इसका जवाब देते हुए ईरानी अधिकारियों ने गुरुवार यानी 13 अगस्त को कहा कि Strait of Hormuz अब भी ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण में है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की बासिज मिलिशिया के प्रमुख हुसैन ताएब ने ईरानी सरकारी टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य "इस्लामिक रिपब्लिक के प्रबंधन और नियंत्रण में है" और देश पूरी सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है।

पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

अराघची ने ट्रंप के दावे पर क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका के दावे की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिका लंबे समय से खुफिया विफलताओं के कारण गलत आकलन करता रहा है। उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध और अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ को लेकर अमेरिकी रुख को इसी तरह की बड़ी गलतफहमी बताया।

वहीं, ईरानी सांसदों ने भी कहा है कि हॉर्मुज से गुजरने पर लगाई गई पाबंदियां विशेष रूप से अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर लागू हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य बेहनाम सईदी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इजरायल और अमेरिका से जुड़े जहाजों को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इजरायली जहाजों को "युद्ध हो या शांति", किसी भी परिस्थिति में हॉर्मुज़ से गुजरने का अधिकार नहीं होगा।

ट्रंप ने किया था 'टोटल कंट्रोल' का दावा
ईरान का यह बयान ट्रंप के उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल और उनका देश इसे बनाए रखने का इरादा रखता है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को "स्टील की दीवार" करार देते हुए कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। हालांकि, ईरान लगातार अमेरिका के इन दावों का विरोध करता रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

 राहुल गांधी  सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, क्या है आरोप?

दिल्ली  : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति के मामले में इलहाबाद...
राष्ट्रीय 
 राहुल गांधी  सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, क्या है आरोप?

सेंसेक्स ने संभाली बाजार की लाज, निफ्टी तीसरे दिन भी लाल निशान में बंद

शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद...
कारोबार 
सेंसेक्स ने संभाली बाजार की लाज, निफ्टी तीसरे दिन भी लाल निशान में बंद

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म