राहुल गांधी  सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, क्या है आरोप?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति के मामले में इलहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि इस मामले की जांच ED कर रही है। राहुल गांधी इस केस को इलाहाबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट में राहुल गांधी की संपत्ति की जांच को लेकर पेटीशन फाइल की गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में CBI और ED को जांच के आदेश दिए थे। इसी ऑर्डर को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 17 अगस्त को सुनवाई करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट की वाद सूची के मुताबिक, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ राहुल गांधी की इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

राहुल गांधी पर आरोप क्या है?
आपको बता दें कि पेटीशनर के मुताबिक, राहुल गांधी ने बीते 22 सालों में 54 विदेश यात्राएं की। इनपर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन चुनावी हलफनामे में राहुल ने अपनी कुल संपत्ति सिर्फ 20 करोड़ 39 लाख डिस्क्लोज की है। इसलिए राहुल गांधी की संपत्ति और उनके खर्च में बड़ा अंतर है। इन आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मई में ऑर्डर पास किया था। कोर्ट ने CBI या ED को जरूरी एक्शन लेने की बात कही थी। अब राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के इसी ऑर्डर को चुनौती देने और ED-CBI की जांच पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में अपने ही फैसले को पलटते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कथित दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी थी।

नशे पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं टेस्टः तरुण चुग ये खबर भी पढ़े : नशे पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले मान कराएं टेस्टः तरुण चुग

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था?
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बीते 20 जुलाई को CBI के जवाब पर असंतोष जताया था और एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को राहुल के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच में हुई प्रगति का विस्तृत ब्योरा देते हुए नया हलफनामा व्यक्तिगत रूप से दाखिल करने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर आरोपों की जांच के दौरान ED को किसी तरह की अवैधता का संकेत देने वाली चीज या दस्तावेज प्राप्त होते हैं तो वह कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के नतीजों में हरियाणा के पांशुल बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में...
शिक्षा-रोजगार 
नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

पीपलकोटी सुरंग हादसा: छह श्रमिकों की मौत, 14 घायल; दो अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी के पास मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम पानी रिसने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: छह श्रमिकों की मौत, 14 घायल; दो अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका

ज्यादा घी कैसे निकालें : भारतीय घरों में खाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है। शुद्ध देसी घी पूजा,...
विचार मित्र 
मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका

पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ से बदलाव की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो उम्मीद जगाती हैं। जिन महिला नक्सलियों के कंधों पर कुछ...
नारी व बाल जगत 
पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म